City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

राजकीय लुगुबुरु महोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय स्वरूप, आदिवासी संस्कृति को मिलेगा नया मंच

राजकीय लुगुबुरु महोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय स्वरूप, तैयारियां तेज

बोकारो: इस बार राजकीय लुगुबुरु महोत्सव 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह महोत्सव बोकारो जिले के ललपनिया पंचायत में आयोजित किया जाएगा। इसमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा, साहित्य, चित्रकला, फिल्म और जीवनशैली की विविध झलक देखने को मिलेगी।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला व अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों, स्थानीय प्रतिनिधियों और पूर्व आयोजकों को शामिल कर एक नई आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।


निर्माण कार्य समय पर करें पूर्ण: उपायुक्त

उपायुक्त ने लुगुबुरु महोत्सव से पहले सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने भवन प्रमंडल और कल्याण विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा।


सीएफआर को ईको टूरिज्म मॉडल में बदलने का निर्देश

उपायुक्त ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) क्षेत्र को ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।


FRA लाभुकों के लिए ROR लिंक होगा पोर्टल से

वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत लाभुकों का डेटाबेस तैयार करने और उनका रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (ROR) जारी करने की प्रक्रिया पर तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी राज्य पोर्टल से लिंक की जाएगी और मासांत तक कार्य पूर्ण करने को कहा गया।


साइकिल योजना व छात्रवृत्ति वितरण की सख्त समयसीमा

मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त 2025 तक साइकिल वितरण का निर्देश दिया गया है। वितरण कार्यक्रम क्लस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

प्री और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी छात्रों का पंजीकरण 10 दिनों में पूर्ण हो, और सत्यापन कार्य 7 दिनों में पूरा किया जाए। सत्यापन कार्य के लिए प्रखंड स्तरीय टीम गठित करने का आदेश भी दिया गया।


छात्रवृत्ति मंत्री होंगे नियुक्त, त्रुटियों की सूचना ईमेल से

प्रत्येक सरकारी व निजी विद्यालय में छात्रवृत्ति मंत्री नियुक्त करने का निर्देश दिया गया, जिनका कार्य छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन को सुनिश्चित करना होगा। किसी भी दस्तावेज में त्रुटि मिलने पर छात्रों को ईमेल के जरिए सूचना देने की व्यवस्था की जाएगी।


बैंक खाते में आधार सीडिंग और शिकायत निवारण व्यवस्था

उपायुक्त ने एलडीएम को छात्रवृत्ति के लिए आधार सीडिंग प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, शिकायत निवारण कोषांग के गठन का आदेश दिया ताकि छात्र एवं अभिभावकों को त्वरित सहायता मिल सके।


आदिवासी संस्कृति को मिलेगा नया मंच

बैठक में उपायुक्त ने आदिवासी अखाड़ा स्थलों के जीर्णोद्धार और उन्हें सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तुत की। इसके अलावा, आदिवासी आय-वृद्धि योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण, सामग्री निर्माण और मार्केटिंग लिंकेज की सुविधा दी जाएगी।


CMEGP योजना के लाभुकों को किस्त भुगतान के लिए करें प्रेरित

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) के अंतर्गत ऋण प्राप्त लाभुकों को किस्त भुगतान के लिए प्रेरित करने और डिफॉल्टर की सूची नीलाम पत्र पदाधिकारी को देने का आदेश दिया गया।


जन-जन मन योजना पर विभागीय समन्वय बैठक

प्रधानमंत्री जन-जन मन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों के साथ समन्वयात्मक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।


उपस्थित अधिकारीगण:
बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एन. एस. कुजूर, जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, समिति सदस्य बबली सोरेन, पीरामल फाउंडेशन, पीएमयू प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!