झारखंडबोकारो

दिव्यांग विक्रम कुमार को आर्थिक सहायता का डीडीसी ने सौंपा चेक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दिव्यांग विक्रम को मिली आर्थिक मदद

बोकारो: जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी दिव्यांग विक्रम कुमार को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई गई, ताकि विक्रम को समय पर इलाज मिल सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने विक्रम कुमार को चेक सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है

विक्रम कुमार एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका इलाज बोकारो से बाहर संभव है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर, आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एन. एस. कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, राहुल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!