City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड में मजदूरों और रैयतों के साथ भेदभाव पर 20 सूत्री समिति ने जताई नाराज़गी, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं, पर्यावरण संकट पर भी चिंता, आंदोलन की दी चेतावनी

📍 बोकारो, झारखंड : इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड (वेदांता), सियालजोड़ी में कार्यरत स्थानीय मजदूरों एवं रैयतों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव और अनियमितता को लेकर बोकारो जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी में व्याप्त वेतन असमानता, स्थानीय युवाओं को रोजगार न देने, पर्यावरण प्रदूषण, और जनसुविधाओं की कमी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया और उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन की मांग की।


🔹 पे-रोल, बीपीओ और ठेका श्रमिकों में असमानता

देवाशीष मंडल ने बताया कि कंपनी ने मजदूरों को तीन श्रेणियों में बाँट दिया है:

  • पे-रोल कर्मचारी: जिन्हें सभी सुविधाएं मिलती हैं।

  • बीपीओ और ठेका कर्मचारी: जिन्हें न तो प्रोडक्शन बेनिफिट मिलता है और न ही वेतन समय पर मिलता है।

“ठेका मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं होता, और उनके हितों की कोई निगरानी नहीं की जाती,” – देवाशीष मंडल


🔹 रैयतों को नहीं मिली नौकरी, ठेकेदार के अधीन काम की मजबूरी

भूमि देने वाले रैयतों के परिजनों को आज तक स्थायी रोजगार नहीं मिला है।
कंपनी उन्हें सिर्फ प्रशिक्षण देकर ठेकेदारों के अधीन काम करने के लिए मजबूर कर रही है।


🔹 टाउन सीप योजना अधूरी, स्थानीय युवाओं में रोष

कंपनी द्वारा 1.5 मिलियन टन क्षमता के प्लांट का वादा तो पूरा हो गया, लेकिन Township और रोजगार की योजना अधूरी है।

“स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा आज भी अधूरा है।”


🔹 पर्यावरण संकट: इंजरी नदी में बहाया जा रहा गंदा पानी

रात के समय प्लांट का दूषित जल इंजरी नदी में बहाया जाता है, जिससे क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय खतरा उत्पन्न हो गया है।


🔹 सार्वजनिक परिवहन अव्यवस्था

बांधडीह स्टेशन पर साइडिंग होने के बावजूद टीटी लाइन पर यात्री ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो सकी, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


🔹 निजी कर्मचारियों को विशेष सुविधा, स्थानीय उपेक्षित

कंपनी धनबाद और बोकारो से निजी वाहनों द्वारा बाहर के कर्मचारियों को प्लांट लाती है, जबकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।


⚠️ आंदोलन की चेतावनी, डीसी ने दिया समाधान का आश्वासन

देवाशीष मंडल ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय मजदूर, रैयत एवं बेरोजगार युवक आंदोलन करेंगे।
उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मामले को गंभीरता से लेंगे और कंपनी प्रबंधन से इस पर बात करेंगे।


🧑‍🤝‍🧑 प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:

  • अजीत सिंह चौधरी, जलेश्वर दास, गौतम सिंह, साधन महतो, अशीत झा, सब्बीर अंसारी, विनोद कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!