City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो उपायुक्त के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, आमजन रहें सतर्क

बोकारो उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट, आमजन रहें सतर्क

जिला पुलिस को दी गई जानकारी, की जा रही कार्रवाई

बोकारो: उपायुक्त  अजय नाथ झा के नाम एवं उनकी प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके माध्यम से भ्रामक एवं अनाधिकृत पोस्ट किए जा रहे हैं। इस तरह के साइबर फ्रॉड को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

उपायुक्त श्री झा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को उनके नाम से कोई कॉल, मैसेज या लिंक प्राप्त होता है, जिसमें पैसे की मांग या अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जा रहा हो, तो उस पर विश्वास न करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही फर्जी अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करें, और किसी भी अज्ञात लिंक या मैसेज को न खोलें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग हुआ हो या किसी प्रकार की आर्थिक क्षति हुई हो, तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या फिर निकटतम थाना में तुरंत दर्ज करवाई जा सकती है।

इस पूरे मामले की जानकारी जिला पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा अग्रिम जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


यदि आप सोशल मीडिया पर इस प्रकार की किसी भी फर्जी गतिविधि को नोटिस करें, तो सतर्क रहें और संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। आपकी जागरूकता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!