City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडपलामूरांची

साहिबगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

साहिबगंज में दुकान में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, दुकानदार की मौत

साहिबगंज, झारखंड:
नगर थाना क्षेत्र के चैतीदुर्गा मुख्य मार्ग पर स्थित जी एस इलेक्ट्रॉनिक्स में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। लगभग रात 8 बजे दो नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में घुसकर मालिक संजीव कुमार साह उर्फ गुड्डू साह को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बदमाश बाइक से आए थे और चेहरा गमछे से ढंका हुआ था। जैसे ही गुड्डू साह दुकान में बैठा, अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल दुकानदार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज की जांच में पाया गया कि दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागते हुए कैमरे में कैद हुए हैं, हालांकि चेहरा ढंका होने के कारण पहचान संभव नहीं हो पाई है।

एसपी अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच का आदेश दिया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!