City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

Bokaro Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर डीसी-एसपी का निरीक्षण, कूलिंग पॉन्ड की सफाई में देरी पर नाराजगी

बोकारो में छठ पूजा की तैयारियों पर प्रशासन सख्त! कूलिंग पॉन्ड की सफाई में देरी पर डीसी नाराज, 10 नवंबर तक सभी घाट तैयार करने का निर्देश

बोकारो, 3 नवंबर 2026: आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चास और बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर-9 कूलिंग पॉन्ड में सफाई शुरू नहीं होने पर डीसी ने नाराजगी जताई। वहीं, सभी घाटों पर 10 नवंबर से पहले सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

सोलागडीह तालाब में जलकुंभी हटाने का निर्देश

डीसी ने चास स्थित सोलागडीह तालाब का निरीक्षण कर सफाई कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने जलकुंभी पूरी तरह हटाने और अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम तेज करने को कहा।

इसके अलावा अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार और उप महापौर पूजा कुमारी को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी।

प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमार को प्रतिदिन सफाई कार्य का जायजा लेने का निर्देश मिला।

सेक्टर-9 कूलिंग पॉन्ड में सफाई शुरू नहीं होने पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी सेक्टर-9 स्थित कूलिंग पॉन्ड पहुंचे।

यहां सफाई कार्य शुरू नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई।

उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को दिवाली से पहले सफाई पूरी करने का निर्देश दिया।

सूर्य मंदिर और जगन्नाथ मंदिर छठ घाट का निरीक्षण

बीएसएल प्रबंधन को मरम्मत पूरी करने का निर्देश

अधिकारियों ने सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का जायजा लिया।

इसके बाद जगन्नाथ मंदिर घाट पर मरम्मत संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

डीसी ने बीएसएल प्रबंधन को आवश्यक मरम्मत और अन्य तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

गरगा नदी छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

चास स्थित गरगा नदी छठ घाट पर भी अधिकारियों ने साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी घाटों पर गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था

डीसी-एसपी ने छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और बैलून लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही जरूरत के अनुसार एंबुलेंस और मिनी कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठव्रतियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!