City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

JTET Exam 2026: बोकारो के 72 केंद्रों पर 46,181 परीक्षार्थी, जानें परीक्षा का समय

JTET Exam 2026: बोकारो में 1 नवंबर को 46,181 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 72 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जानें दोनों पालियों का समय

बोकारो, 29 अक्टूबर 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 नवंबर को जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर कुल 46,181 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी और एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गुरुवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित हुई।

इस दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

JTET Exam 2026: दोनों पालियों का समय

जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की जानकारी दी।

1 नवंबर 2026, रविवार

72 परीक्षा केंद्र

पहली पाली | कक्षा 6–8

9:30 AM

से 12:00 PM तक

31,326

परीक्षार्थी

दूसरी पाली | कक्षा 1–5

2:00 PM

से 4:30 PM तक

14,855

परीक्षार्थी

कुल परीक्षार्थी

46,181

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर विशेष नजर

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखेगी।

इसके अलावा प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वाहनों की जीपीएस से निगरानी होगी।

परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं

सीसीटीवी निगरानी और सघन जांच के निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच व्यवस्था रहेगी।

वहीं, केंद्रों के भीतर अनधिकृत व्यक्तियों और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक रहेगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्राधीक्षक और प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी अन्य को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।

सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश

अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा गया।

इस दौरान राजेंद्र उच्च विद्यालय, जारंगडीह के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने परीक्षा संचालन की मानक प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।

बैठक में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन और जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!