City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो कोषागार का DC अजय नाथ झा ने किया निरीक्षण, वित्तीय अनुशासन पर सख्त निर्देश

DC अजय नाथ झा ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया। पीएल खातों में उपलब्ध राशि की नियमित समीक्षा, दिसंबर तक उपयोग नहीं होने पर नियमानुसार प्रत्यर्पण और लंबित एसी बिल के समायोजन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

पीएल खातों में पड़ी राशि की नियमित समीक्षा का आदेश, दिसंबर तक उपयोग नहीं होने पर नियमानुसार प्रत्यर्पण; लंबित एसी बिल के समायोजन में तेजी लाने को कहा

बोकारो | 05 अक्टूबर 2026

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को जिला कोषागार, बोकारो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय कार्यों, अभिलेखों के संधारण और कोषागार की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और निर्धारित वित्तीय प्रक्रियाओं के अनुपालन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोषागार के विभिन्न कक्षों, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई एवं रख-रखाव पर संतोष जताते हुए इसे आगे भी बनाए रखने को कहा।

हर महीने मासिक लेखा पंजी की होगी समीक्षा

उपायुक्त ने मासिक लेखा पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने वित्तीय कार्यों की नियमित निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय समिति को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्यों को प्रतिवेदन का अवलोकन कर उसे हस्ताक्षरित रूप में संधारित करने को कहा गया।

दिसंबर तक उपयोग नहीं तो पीएल खाते की राशि होगी प्रत्यर्पित

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पीएल खातों में उपलब्ध राशि और उसके उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा की। जिन विभागों के खातों में राशि उपलब्ध है, लेकिन उसका निर्धारित समय में उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि दिसंबर तक राशि का उपयोग नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार राशि प्रत्यर्पित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अवैध निकासी मामले का पूरा रिकॉर्ड रखने का निर्देश

पुलिस शीर्ष में पूर्व में हुई अवैध निकासी के मामले में अब तक की गई सुधारात्मक कार्रवाई का पूरा विवरण संचिका में दर्ज रखने को कहा गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की ऑडिट टीम के समक्ष संबंधित कार्रवाई और अभिलेख प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया।

लंबित AC Bill के समायोजन में लाएं तेजी

उपायुक्त ने लंबित एसी बिल के समायोजन को लेकर सभी संबंधित डीडीओ के साथ बैठक कर कार्रवाई तेज करने को कहा। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने के साथ वित्त विभाग और महालेखागार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कोषागार के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसी सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चन्द उरांव, एसएओ पंकज दुबे और एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!