City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारोवीडियो न्यूज़

आत्मनिर्भर बोकारो अभियान शुरू, महिलाओं को मशीन और प्रशिक्षण के साथ बाजार मिलेगा

बोकारो | हंस मंडप सेक्टर-1 | आत्मनिर्भर बोकारो | सशक्त महिला | स्वरोजगार | बेहतर झारखंड

बोकारो में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में बेहतर झारखंड ने नई पहल शुरू की है। रविवार को सेक्टर-1 स्थित हंस मंडप में “आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने बताया कि अगले एक साल में करीब 1000 महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहल के तहत महिलाओं को काम शुरू करने के लिए कैपिटल इक्विपमेंट, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की सुविधा दी जाएगी। उत्पादों को देशभर के ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने की भी योजना है।

विवेक सिंह के अनुसार, योजना तैयार करने से पहले करीब 700 महिलाओं से फेस-टू-फेस बातचीत की गई। पहले चरण में लगभग 400 महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

इस दौरान महिला समूहों के बीच बांस की बत्ती मशीन, पिको सिलाई मशीन, अनाज पीसने की चक्की, दस्ताने बनाने की मशीन, सेनेटरी पैड मशीन, इलेक्ट्रिक चाक, पेपर प्लेट मशीन, वेंडिंग मशीन और गोबर की मूर्ति-दीया बनाने वाली मशीन सहित कई उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शिक्षाविद हेमलता एस. मोहन, एट्रोसिटी की ऑनर स्वातिकी प्रकाश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!