City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

सेक्टर 12 बी स्थित ब्लॉक का सीढ़ी का बालकनी भरभरा कर गिर गया। बाल-बाल बचे लोग | 

बोकारो : हल्की बारिश में ही बोकारो स्टील के सेक्टर 12 स्थित आवासीय परिसर का सीढ़ी का बालकनी आज भरभरा कर गिर गया। जिस कारण इस आवासीय परिसर में आवास संख्या 2140 से 2152  में रहने वाले परिवार के लोग ऊपर ही फंस गए।हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े……. 1932 खतियान के लिए, 60-40 नियोजन नीति को रद्द करने एवं निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत लोगो को रोजगार देना होगा – टाईगर जयराम

सेक्टर 12 बी स्थित ब्लॉक का सीढ़ी का बालकनी भरभरा कर गिर गया। बाल-बाल बचे लोग |
सेक्टर 12 बी स्थित ब्लॉक का सीढ़ी का बालकनी भरभरा कर गिर गया। बाल-बाल बचे लोग |

लेकिन जिस प्रकार से यह हादसा हुआ है। ऐसे में आवासों में रहने वाले लोग भी दहशत में नजर आ रहे हैं। इस आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों का कहना है कि हम लोगों ने वर्ष 2016 में ही इसके डैमेज होने की सूचना टाउन एडमिनिस्ट्रेटिव विभाग को दी थी लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

वीडियो देखें किस तरह से हुआ हादसा | 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=P0Y5ygc5JGE[/embedyt]

लोगों ने बोकारो स्टील के प्रति नाराजगी व्यक्त की है इन आवासों में बोकारो स्टील के कर्मी और रिटायर्ड कर्मी अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं।इसकी सूचना बोकारो स्टील प्रबंधन को दे दी गई है ताकि लोग जो ऊपर फंसे हुए हैं उनके लिए प्रबंधन कुछ व्यवस्था करें। लेकिन जिस प्रकार से क्वार्टर जर्जर हैं ऐसे में बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!