झारखंडपलामू

पलामू में DC का त्वरित एक्शन, जन समाधान दिवस के 48 घंटे में दुरुस्त हुए तीन चापाकल

पलामू के ढेला गांव में जन समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों ने खराब चापाकलों की शिकायत की। DC के निर्देश पर 48 घंटे में तीनों चापाकल दुरुस्त कर दिए गए।

ढेला गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संकट की शिकायत की थी, डीसी के निर्देश पर पेयजल विभाग की टीम ने पहुंचकर तीनों चापाकल चालू किए

मेदिनीनगर, पलामू | 13 सितंबर 2026

जन समाधान दिवस में ग्रामीणों ने बताई थी पानी की समस्या

पलामू जिला प्रशासन का ‘जन समाधान दिवस’ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता दिख रहा है। लेस्लीगंज प्रखंड के ढेला गांव में लंबे समय से खराब पड़े तीन चापाकलों की शिकायत ग्रामीणों ने जन समाधान दिवस में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से की थी।

बीते बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जन समाधान दिवस में ढेला गांव से पहुंचे ओम प्रजापति, महेंद्र रजक समेत अन्य ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया था कि गांव के तीन प्रमुख चापाकल कई दिनों से खराब पड़े हैं। इससे बड़ी आबादी के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था और लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा था।

DC के निर्देश पर 48 घंटे में पहुंची टीम

ग्रामीणों की शिकायत पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को प्राथमिकता के आधार पर चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

डीसी के निर्देश के बाद शुक्रवार को पेयजल विभाग की तकनीकी टीम ढेला गांव पहुंची। टीम ने खराब पड़े तीनों चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कर दिया।

चापाकलों से पानी निकलने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह कार्रवाई राहत भरी रही।

ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार

चापाकल चालू होने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के प्रति आभार जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन जन समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महज 48 घंटे के भीतर पेयजल की समस्या का समाधान हो गया।

यह कार्रवाई प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधे संवाद के जरिए स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की एक मिसाल के तौर पर सामने आई है।


City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!