City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जागा जिला प्रशासन, अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आया प्रशासन

सड़क हादसे में माता-पिता को खो चुके तीन मासूमों के लिए शुरू हुई सरकारी सहायता

बोकारो | 19 मई 2026

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकांटा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता को खो चुके तीन मासूम बच्चों के लिए अब जिला प्रशासन आगे आया है।

सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद हेमन्त सोरेन के निर्देश पर बोकारो जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अजय नाथ झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बच्चों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बच्चों को मिली तत्काल राहत

  • खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 50 किलो अनाज उपलब्ध कराया गया।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से मासिक सहायता देने की तैयारी की गई।
  • बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया।
  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और आपदा राहत मद से मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू हुई।
  • यह भी पढ़े : धनबाद में संदिग्ध परिस्थिति में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रशासन ने लिया परिवार की स्थिति का जायजा

उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ चंदनकियारी बच्चों के घर पहुंचे और परिवार की स्थिति का आकलन किया। प्रशासन ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य और बेहतर पालन-पोषण के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

अजय नाथ झा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बच्चों से जुड़े मामलों में मानवीय संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े : बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!