City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो DC की बड़ी बैठक: हाई कोर्ट अवमानना के 33 मामलों की समीक्षा, 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य

अजय नाथ झा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, SOF समय पर दाखिल करने और लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

बोकारो: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने माननीय उच्च न्यायालय से जुड़े अवमानना के मामलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कुल 33 लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से अद्यतन जानकारी ली गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, विधि शाखा की प्रभारी पदाधिकारी शालिनी खालको सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

🔴 हर 15 दिन में होगी समीक्षा

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन मामलों की प्रगति की समीक्षा अब हर 15 दिन पर नियमित रूप से की जाएगी। इसके लिए डीडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

⚠️ लापरवाही पर सख्ती

उपायुक्त ने कहा कि न्यायालयीन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

📄 SOF समय पर दाखिल करने का निर्देश

बैठक में स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट (SOF) दाखिल करने में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर SOF दाखिल करना सुनिश्चित करें

🤝 विभागीय समन्वय पर जोर

डीसी ने विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया, ताकि न्यायालय से जुड़े मामलों का निष्पादन तेजी से हो सके।

📊 कुल 136 मामले लंबित

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि अवमानना मामलों के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 136 मामले लंबित हैं। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!