City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

झारखंड का खाली हो रहा खजाना! खनिज लूट पर सूरज मंडल का बड़ा आरोप, सरकार पर साधा निशाना

अवैध खनन से घट रहा राजस्व, रोजगार संकट और योजनाओं पर उठाए सवाल; बोकारो में प्रेस वार्ता में सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला

📍 बोकारो | झारखंड पॉलिटिक्स

झारखंड में खनिज संपदा की अवैध लूट और घटते राजस्व को लेकर सियासत तेज हो गई है। गोड्डा के पूर्व सांसद एवं झारखंड मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सूरज मंडल ने बोकारो के करगली गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कोयला, लोहा, पत्थर समेत बहुमूल्य खनिजों की खुलेआम अवैध निकासी हो रही है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है। इसके कारण राज्य का खजाना लगातार खाली होता जा रहा है।

सूरज मंडल ने आरोप लगाया कि राज्य की राजस्व राशि योजनाओं में खर्च हो रही है, जबकि विकास कार्य ठप हैं और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में अवसरों की कमी के कारण युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछड़ों का आरक्षण घटाया गया है, जिसे लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रेस वार्ता में इंद्रदेव महतो, विजय साव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!