झारखंडधनबाद

धनबाद एसएसपी का औचक निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए दिए सख्त निर्देश

व्यस्तम चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण

धनबाद: धनबाद जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को शहर के कई व्यस्तम चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर हो रही अव्यवस्था और जाम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

इन इलाकों में किया निरीक्षण

एसएसपी महोदय सबसे पहले श्रमिक चौक पहुंचे और वहां की व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने स्टेशन रोड, गया पुल, स्टील गेट, गोविंदपुर मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया, जहाँ अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द सिंह और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि “किसी भी स्थिति में आम लोगों को जाम से परेशान न होने दिया जाए।”

उन्होंने कहा कि –

सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेला-खोमचा पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अनियंत्रित वाहन और ऑटो-टोटो चालकों पर निगरानी रखी जाए।

पीक आवर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य की जाए।

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने गोविंदपुर मोड़ हाईवे पर खड़े करीब आधा दर्जन ऑटो जब्त करने का आदेश दिया। इसके बाद सभी ऑटो को जब्त कर थाना भेजा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑटो और टोटो चालकों के विरुद्ध जांच अभियान तेज किया जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसहभागिता और चेतावनी

एसएसपी प्रभात कुमार ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर यातायात सुधार पर सुझाव भी लिए। उन्होंने साफ कहा कि “जाम से निजात दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!