City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम फ्रॉड कर 3.87 लाख उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

एटीएम फ्रॉड कर 3.87 लाख उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र में हुई एटीएम फ्रॉड की घटना का खुलासा करते हुए बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तकनीकी छल से पीड़ित के बैंक खाते से 3,87,999 रुपये की ठगी की थी।

मामला कैसे हुआ

  • आवेदिका निखत प्रवीण ने 25/06/2025 को थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पति मो. मुर्तजा अंसारी 22/06/2025 की शाम बैंक ऑफ इंडिया के सिवनडीह स्थित एटीएम से पैसा निकालने गए थे।

  • पैसा निकालने के दौरान एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।

  • कार्ड निकालने के प्रयास में उन्होंने एटीएम दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर 9204545763 पर कॉल किया।

  • कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें भ्रमित कर पिन नंबर डलवाया और बाद में बांसगोड़ा SBI एटीएम के पास “इंजीनियर से मिलने” के बहाने भेज दिया।

  • इस दौरान उनके खाते से लगातार पैसे कटने लगे और कुल 3,87,999 रुपये की निकासी कर ली गई।

पुलिस जांच और खुलासा

  • मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 54/2025, दिनांक 25/06/2025, धारा 318(4)/319(2) BNS-2023 दर्ज कर जांच शुरू हुई।

  • जांच में खुलासा हुआ कि मोबाइल नंबर 9204545763 के धारक लक्ष्मण कुमार (निवासी कोडरमा) ने लालच में अपना मोबाइल नंबर, यूनियन बैंक का पासबुक और एटीएम कार्ड सूरज शर्मा (निवासी कोडरमा) को दिया था।

  • सूरज शर्मा ने यह सिम और बैंकिंग डिटेल्स शशि शेखर (निवासी नवादा, बिहार) को दी, जिसने मुख्य रूप से इस साइबर ठगी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

दिनांक 19/09/2025 को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया—

  1. शशि शेखर कुमार, पिता आनंदी सिंह, निवासी धनकाल, थाना बारसली गंज, जिला नवादा (बिहार)

  2. लक्ष्मण कुमार रजक, पिता सुनील रजक, निवासी वार्ड संख्या 04, पुराना नगर, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा

  3. सूरज कुमार, पिता अजय शर्मा, निवासी कोडरमा बाजार, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा

बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से

  • 2 मोबाइल फोन (Samsung एवं Oppo कंपनी के) बरामद किए गए।

आगे की कार्रवाई

  • तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

  • मामले की जांच सहायक अवर निरीक्षक (स.अ.नि.) अरविंद प्रसाद यादव के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!