City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

झारखंड कुशवाहा महासभा बोकारो की बैठक संपन्न, राजभवन घेराव की बनी रणनीति

एक दिवसीय बैठक में उठे अधिकार और आरक्षण के मुद्दे

बोकारो : बोकारो झारखंड कुशवाहा महासभा की जिला स्तरीय बैठक अक्लूराम महतो स्मृति भवन, महूआर में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, कोर समिति सदस्य रविन्द्र वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, प्रदेश सचिव अजय कुशवाहा समेत अन्य अतिथियों ने स्व. जानकी राम महतो और स्व. अक्लू राम महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

सभी अतिथियों का स्वागत जिला समिति द्वारा माला और बुके देकर किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष ने की राजभवन घेराव की घोषणा

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज की लंबित मांगों को लेकर जल्द ही राजभवन घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि –

  • पिछड़ा वर्ग आयोग को स्वतंत्र अस्तित्व मिले।

  • कुशवाहा समाज के सभी उपजातियों को बीसी-1 में शामिल किया जाए।

  • विस्थापन नीति बनाकर लागू की जाए।

  • विस्थापित क्षेत्र को पंचायती राज्य का दर्जा दिया जाए।

  • पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाकर 36 प्रतिशत किया जाए।

  • कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए।

  • महिला विश्वविद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखा जाए।


अतिथियों के विचार

  • नरेश वर्मा (सदस्य, पिछड़ा वर्ग आयोग): “झारखंड सरकार पिछड़ों के हक, अधिकार और आरक्षण की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है।”

  • रविन्द्र वर्मा (कोर समिति सदस्य): “अधिकार भीख में नहीं, लड़कर मिलता है। पिछड़ों के हक के लिए संघर्ष करना होगा।”

  • अजय कुशवाहा (प्रदेश सचिव): “सदस्यता अभियान में तेजी लाने और संगठन को पंचायत स्तर तक विस्तार करने की जरूरत है।”


बैठक का संचालन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला महासचिव लालजी महतो ने निभाया।
सभा में गोपाल चंद्र महतो, भीम महतो, काशी नाथ महतो, सरदयाल महतो, शिव प्रसाद महतो, राजीव रंजन, धनश्याम महतो, सुनील गांधी, परशुराम सिंह, फणीभूषण महतो, गंगाधर महतो, विनोद कश्यप, ज्ञानी राम महतो, चौहान महतो सहित कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!