City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
गिरिडीहझारखंड

बच्ची को बचाने के प्रयास में पलटा टेंपो, एक बच्ची सहित आधा दर्जन घायल

बच्ची को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, गिरिडीह के तिसरी में बड़ा हादसा

गिरिडीह/तिसरी: गिरिडीह जिले के तिसरी-खिजुरी-चतरो मुख्य मार्ग पर निमाडीह के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बच्ची सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक तीन वर्षीय सृष्टि कुमारी सड़क पर आ गई और उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया।

घटना के बाद सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल बेलटांड प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों में ये लोग शामिल:

  • सृष्टि कुमारी (3) – स्थिति नाजुक

  • सेहरुना खातून (70)

  • मुनोजा खातून

  • खुशिया खातून (5)

  • रानी परवीन (6)

  • शिबू किस्कु – दूधपानीया निवासी, गंभीर

घायलों का प्राथमिक इलाज तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पुखराज और स्वास्थ्यकर्मी अनूप की टीम द्वारा किया गया। हालत गंभीर होने पर शिबू किस्कु और मुनोजा खातून को गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

क्या कर रही प्रशासन और पुलिस?

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को जब्त कर लिया। मामले की जांच जारी है।
वहीं, भाजपा नेता सोनू हेंब्रम भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की।


📌 यह हादसा स्थानीय सड़क सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक सतर्कता पर फिर से सवाल खड़ा करता है। प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!