City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में महिला का खोया मोबाइल मिला, ईमानदार टोटो चालक ने लौटाया

बोकारो: टोटो में छूटा मोबाइल ईमानदार चालक ने लौटाया, थाना प्रभारी ने की सराहना

बोकारो: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजली सोरेन का मोबाइल उस समय टोटो में छूट गया जब वह 5 हटिया बाजार में सब्जी लेने गई थीं। घर पहुंचने के बाद जब उन्हें मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने तुरंत सेक्टर 6 थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी।

थाना प्रभारी संगीता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि मोबाइल उसी टोटो में छूटा था, जिससे अंजली घर लौटी थीं। टोटो चालक की पहचान रविंद्र राय, निवासी सेक्टर 2/सी के रूप में हुई।

थाना प्रभारी संगीता ने रविंद्र को थाना बुलाया और मोबाइल लौटाने का निर्देश दिया। रविंद्र ने पूरी ईमानदारी से मोबाइल लौटाते हुए अंजली सोरेन को मोबाइल सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी ने रविंद्र राय की ईमानदारी की सराहना करते हुए सभी चालकों से अपील की कि यदि किसी यात्री का कोई सामान वाहन में छूट जाए, तो उसे इंसानियत दिखाते हुए लौटाना चाहिए। इससे समाज में वाहन चालकों पर भरोसा बना रहेगा और सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत होगा।

इस घटना ने यह साबित किया कि ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी आज भी जिंदा है, और ऐसे प्रयास समाज में विश्वास और सद्भावना को बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!