City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो का ब्राह्मण द्वारिका दौरा: कालिंदी समाज के पीड़ितों के लिए जताई चिंता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने झुग्गियों में रहने को मजबूर कालिंदी समाज से की मुलाकात

बोकारो: कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने एकदिवसीय दौरे के क्रम में चास प्रखंड के ब्राह्मण द्वारिका गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरिजन कालिंदी समाज के गरीब लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा।

कालिंदी समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपने जर्जर और अस्थायी घरों की हालत दिखाई। उन्होंने बताया कि आज तक उन्हें सरकार की ओर से कोई स्थायी आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे वे टूटी-फूटी झोपड़ियों में रहने को विवश हैं।

यह देखकर केशव महतो ने गहरी चिंता व्यक्त की और कहा,

“झारखंड के गठन को इतने वर्ष हो गए, लेकिन अगर आज भी हरिजन समाज के गरीब परिवारों को आवास नहीं मिला है, तो यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि गरीबों को सम्मानजनक जीवन मिले और वे अपने घरों में सुकून से सो सकें। इसके लिए उन्होंने बोकारो डीसी से बात कर जल्द से जल्द सभी प्रभावित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष की इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से उपेक्षित उनके जीवन में अब बदलाव आएगा।


यह भी पढ़ें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!