City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबाद

धनबाद में चाकूबाजी से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया कांड का खुलासा

धनबाद:दिनांक 21 जून 2025 की रात करीब 10 बजे पुराना बाजार रेलवे फाटक के पास 17 वर्षीय युवक साहिल कुमार उर्फ सूर्या, पिता कारू चौहान, निवासी सिघाड़ा तालाब हरि मंदिर, थाना धनसार, को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मार दिया गया था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल सूर्या की मौत हो गई।

इस घटना के बाद बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 149/25, दिनांक 22/06/25 को धारा 103 (i), 3(5), वी. एन. एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभिषेक कुमार रजक, उम्र 20 वर्ष, पिता चंद्रदेव रजक, निवासी श्रीराम नगर, थाना धनसार, को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले धनबाद रेलवे स्टेशन के पास मृतक साहिल कुमार से उसका विवाद हुआ था। उसी रंजिश में उसने 21 जून को चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: अभिषेक कुमार रजक

  • उम्र: 20 वर्ष

  • पिता का नाम: चंद्रदेव रजक

  • पता: श्रीराम नगर, थाना धनसार, जिला धनबाद

बरामद सामग्री:

  • घटना के समय पहना गया जूता एवं कपड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर अपराधी को पकड़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की तत्परता को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!