City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

ब्रेकिंग@बोकारो: DPRO और APRO को CID ने किया तलब, प्रतियोगी परीक्षा मामले में होगी पूछताछ

बोकारो DPRO साकेत पाण्डेय और APRO अविनाश कुमार सिंह को CID ने झारखंड कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन मामले में पूछताछ के लिए रांची तलब किया।

CID के नोटिस के बाद बोकारो प्रशासनिक महकमे में हलचल, 10 सितंबर को रांची कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश

बोकारो | 10 सितंबर 2026

बोकारो से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड ने बोकारो के DPRO साकेत पाण्डेय और APRO अविनाश कुमार सिंह को एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। CID की ओर से जारी नोटिस में दोनों अधिकारियों को 10 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे अपराध अनुसंधान विभाग, रांची के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन मामले में पूछताछ

दस्तावेज के अनुसार यह कार्रवाई कांड संख्या 01/2025 के अनुसंधान के सिलसिले में की जा रही है। नोटिस में BNS 2023 की धारा 316(2), 318(2), 318(4), 61(2) तथा Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair Means in Recruitment) Act, 2023 की धारा 12(2) और 12(3) का उल्लेख किया गया है।

CID के पुलिस उपाधीक्षक-सह-सहायक अनुसंधानकर्ता की ओर से जारी नोटिस में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करने को कहा गया है। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में BNS की धारा 208 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है।

DC और SP को भी भेजी गई सूचना

CID की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। इसके बाद बोकारो उपायुक्त कार्यालय से भी DPRO और APRO को रांची स्थित CID कार्यालय में उपस्थित होने के संबंध में पत्र जारी किया गया है।

दस्तावेजों के अनुसार APRO अविनाश कुमार सिंह को CID रांची में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में पूछताछ किस दिशा में होगी और CID के अनुसंधान में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!