City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के रूप में जुड़ें, आपदा प्रबंधन में निभाएं भूमिका: उपायुक्त विजया जाधव

बोकारो में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के रूप में जुड़ें, आपदा प्रबंधन में निभाएं भूमिका: उपायुक्त विजया जाधव

बोकारो: जिले में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के रूप में युवाओं को जोड़ने के लिए प्रशासन ने मुहिम तेज कर दी है। उपायुक्त  विजया जाधव ने 18 से 45 वर्ष के युवाओं से अपील की है कि वे https://mybharat.gov.in/ पोर्टल पर जाकर स्वेच्छा से पंजीकरण कराएं और देश सेवा में भागीदार बनें।

प्रशिक्षण से तैयार होंगे आपदा योद्धा

पंजीकृत युवाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

पंजीकरण कहां और कैसे कराएं?

इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल के अलावा अपने अनुमंडल कार्यालय, बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 3(D), क्वार्टर संख्या 37 स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इन अधिकारियों से संपर्क करें:

  • डा. एस.पी. वर्मा (9334032132)

  • एम.एम. झा (8877661202)

  • शक्ति कुमार (7979066400)

पहल का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, सजग और उत्तरदायी स्वयंसेवी बल तैयार करना है जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में प्रशासन का सहयोग कर सके। वॉलंटियर्स का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!