City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो समाचार: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

बोकारो Breaking: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

बोकारो: आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उमाकांत रजक ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को एक पत्र भेजते हुए इस्तीफे की जानकारी दी। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया जाए और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दिया जाए।

उमाकांत रजक ने पत्र में सुदेश महतो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और इस कदम को पूरी तरह से व्यक्तिगत बताया है। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के अंदर मंथन शुरू हो गया है, हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। उमाकांत रजक के इस फैसले से पार्टी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

 

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!