City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सांसद ढुल्लू  महतो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू  महतो ने आज केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद महतो ने धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को उठाया।

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सांसद धुल्लू महतो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की
धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सांसद धुल्लू महतो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

सांसद महतो ने मंत्री को 2 जुलाई को दिए गए अपने मांग पत्र की याद दिलाई और धनबाद के लाखों लोगों की जनभावना का ख्याल रखते हुए एयरपोर्ट निर्माण की मांग की। मंत्री किंजरापु ने इस पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा जताया।

इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो भी मौजूद थे। उन्होंने भी धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।

धनबाद में एयरपोर्ट के निर्माण से शहर और क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई संपर्क भी प्रदान करेगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!