City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

Bokaro News | जिला कोषागार कार्यालय पहुंचे DC Ajay Nath Jha, वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश

बोकारो | 18 जून 2026

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वित्तीय कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भुगतान प्रक्रिया, वित्तीय अभिलेखों और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एसएनएस-स्पर्श योजना के तहत संचालित भुगतान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजना से जुड़े अभिलेखों और भुगतान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किए जाएं।

वित्तीय अभिलेखों की गहन समीक्षा

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संधारित अलॉटमेंट पंजी, रेड, ग्रीन एवं ब्लू पेन चेक सहित अन्य वित्तीय दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वित्तीय कार्यों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए तथा सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीसी ने महत्वपूर्ण अभिलेखों और दस्तावेजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रैक में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड इस प्रकार संधारित किए जाएं कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

फाइलों पर विभाग का नाम स्पष्ट अंकित करने का निर्देश

कार्यालय में रखी फाइलों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने सभी फाइलों पर संबंधित विभाग का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उचित वर्गीकरण से कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी और कार्यालय व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

उपायुक्त ने कोषागार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि सभी कार्य तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यालय संचालन को और अधिक व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अरविंद, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!