City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, सोने के आभूषण और नकदी बरामद, 3 और आरोपी गिरफ्तार

नगड़ी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में हुई चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी और लाखों की बरामदगी।

रांची | 12 जून 2026

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलादली टीओपी के कृष्णा नगर में बंद घर से लाखों रुपये नकद और सोने के आभूषणों की चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की है।

मार्च में हुई थी चोरी की घटना

पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2026 को कृष्णा नगर रोड नंबर-03 स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में पलामू निवासी राहुल सिंह की लिखित शिकायत पर नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चोरों ने घर से नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

विशेष टीम ने किया मामले का खुलासा

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले सुल्तान मियां, दीपक कुमार साहू उर्फ बुतरू और मो. आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया था।

इनकी निशानदेही पर करीब 6.50 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की गई थी।

पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से जुड़े आरोपी गिरफ्तार

मामले की आगे की जांच में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके आरोपी अनारूल हक उर्फ अनारूल शेख को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी गौरंग दास और महाराष्ट्र मूल के महेश गाडे को गिरफ्तार कर लिया।

80 ग्राम सोना और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने को गलाकर तैयार किए गए नए आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कुल चार सोने के कंगन, सोने की चेन, एक बड़ा सोने का टुकड़ा (करीब 80 ग्राम) तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच जारी, अन्य पहलुओं की पड़ताल

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। चोरी के नेटवर्क और अन्य संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। इस सफलता में दलादली टीओपी, नगड़ी थाना, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!