City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

BOKARO : बोकारो फल मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान; आम से भरा ट्रक और तीन दुकानें जलकर राख

सिटी थाना क्षेत्र के बूंदी बाजार फल मंडी में देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

बोकारो शहर के बूंदी बाजार फल मंडी में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में तीन फल दुकानें और पीछे बनी झोपड़ीनुमा संरचना आ गई। घटना में लाखों रुपये मूल्य के फल, कैरेट और अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

सिटी थाना क्षेत्र के बूंदी बाजार फल मंडी में देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी
सिटी थाना क्षेत्र के बूंदी बाजार फल मंडी में देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी

 

रात 10:30 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है। बूंदी बाजार फल मंडी में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल की दो और झारखंड सरकार की एक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

फल व्यवसायियों को लाखों रुपये का नुकसान

आग में कई क्विंटल फल, लकड़ी के कैरेट और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। फल व्यवसायी निवारण महतो ने बताया कि उन्होंने हाल ही में लगभग छह लाख रुपये मूल्य का आम से भरा ट्रक मंगवाया था, जो पूरी तरह जल गया। दुकानदारों के अनुसार इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

वीडियो देखें : [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=L3eilBqbTNo[/embedyt]

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ लोग अवैध बिजली कनेक्शन का उपयोग करते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रशासन कर रहा नुकसान का आकलन

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!