City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीसी की बैठक, 1680 बूथों पर BLA नियुक्ति का निर्देश

राजनीतिक दलों को 6 जून तक बूथ लेवल एजेंटों की सूची जमा करने का निर्देश, SIR-2026 कार्यक्रम की दी गई जानकारी

बोकारो | 01 जून 2026

बोकारो जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।

बैठक में डीसी ने सभी राजनीतिक दलों को जिले के कुल 1680 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी दल 06 जून 2026 तक अपने बीएलए की सूची जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराएं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को गंभीरता से लेने की अपील

बैठक में डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सभी राजनीतिक दल निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और बूथ लेवल पदाधिकारी (BLO) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और अपात्र नामों को निष्पक्ष तरीके से हटाया जाना चाहिए। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और निर्वाचन कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

SIR-2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

बैठक के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी।

प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 20 जून से 29 जून 2026 : तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य
  • 30 जून से 29 जुलाई 2026 : बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण
  • 29 जुलाई 2026 तक : मतदान केंद्रों का पुनर्गठन
  • 05 अगस्त 2026 : प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक : दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि
  • 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक : दावे-आपत्तियों का निस्तारण
  • 07 अक्टूबर 2026 : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग की अपील

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह तथा भाजपा, कांग्रेस, आजसू, बसपा, सीपीआई(एम) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!