City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबाद

जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पार्टी के दौरान विवाद के बाद पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

धनबाद :16 मई 2026

धनबाद: धनबाद पुलिस ने चर्चित जितेश रवानी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दीपक कुमार राम और शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मिलकर जितेश रवानी की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी।

नई बाइक की खुशी में दी थी पार्टी

मृतक जितेश रवानी धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ का रहने वाला था। बताया गया कि वह नई मोटरसाइकिल खरीदने वाला था। इसी खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी।

पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद और कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जितेश पर हमला कर दिया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : घर बुलाकर मारी थी गोली, तीन साल बाद आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

झाड़ियों में फेंक दिया था शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चांदमारी खेल मैदान स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। 12 मई की सुबह पुलिस को झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद हुई थी।

तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

मामले में परिजनों के बयान पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी एसपी ने धनसार थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है।

पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़े : Dhanbad Police ने जारी की पूरी संपर्क सूची, SSP से लेकर सभी थाना व OP के नंबर सार्वजनिक

खून लगा शर्ट और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगा शर्ट, घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम साइको किस्म का युवक है और दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़े : बोकारो में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!