City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बोकारोराजनीति

बोकारो में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, महिला घायल

बोकारो: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस लाइन रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी विमल अपनी कार से धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोहांचल की ओर से एक महिला अपनी कार लेकर निकली। बताया जा रहा है कि महिला की कार अचानक पुलिस लाइन रोड में घुस गई, तभी सामने से आ रही विमल की कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़े : रात्री गश्ती पर निकले एसपी, पेट्रोलिंग पार्टी और रक्षक राइडर जवानों का किया औचक निरीक्षण

हादसे में महिला घायल

इस सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : घर बुलाकर मारी थी गोली, तीन साल बाद आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

एयरबैग ने बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन कारों के एयरबैग खुल जाने के कारण बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी की जान बच गई।

यह भी पढ़े :  20 मई को दवा दुकानदारों की देशव्यापी हड़ताल, बोकारो के केमिस्ट्स भी करेंगे समर्थन

यह भी पढ़े : Dhanbad Police ने जारी की पूरी संपर्क सूची, SSP से लेकर सभी थाना व OP के नंबर सार्वजनिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!