City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में एसपी का औचक निरीक्षण, थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश

बीएस सिटी समेत कई थानों का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

बोकारो: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा कई थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएस सिटी, पिंडराजोरा, पेटरवार, कसमार और जरीडीह थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सीरिस्ता से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बोकारो में एसपी का औचक निरीक्षण, थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश
बोकारो में एसपी का औचक निरीक्षण, थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और विधिवत समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी लंबित कांड, वारंट, इस्तेहार और कुर्की के मामलों का समय पर निष्पादन करने पर जोर दिया गया।

पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों को भी समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हर थाना में सप्ताह में एक दिन ‘थाना दिवस’ आयोजित करने को अनिवार्य बताया गया, ताकि आम लोगों की समस्याओं का सीधा समाधान हो सके।

इसी क्रम में आगामी NEET परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर भी सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग और निगरानी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

बोकारो में एसपी का औचक निरीक्षण, थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश
बोकारो में एसपी का औचक निरीक्षण, थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!