City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

भारतीय इंजीनियर मेधावी व कुशल: सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश

भारतीय इंजीनियर मेधावी व कुशल: सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश

बोकारो, प्रतिनिधि। सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), बोकारो में एक ऑनलाइन इंटरएक्टिव सत्र में भाग लिया। इस सत्र में उन्होंने छात्रों, शिक्षकेतर कर्मियों और फैकल्टी से संवाद करते हुए सशक्तीकरण, ज्ञान साझा करने और नवाचार पर विचार रखे।

सत्र के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. (प्रो) प्रियदर्शी जरुहार द्वारा पूछे गए सवाल—”भारतीय और विदेशी इंजीनियरों में क्या फर्क है?”—के उत्तर में उन्होंने कहा कि भारतीय इंजीनियर न केवल मेधावी हैं बल्कि बहुआयामी कौशल में माहिर और संगठनों के प्रति समर्पित हैं। वहीं विदेशी इंजीनियर किसी एक विषय में गहराई से दक्ष होते हैं और समयबद्ध कार्य निष्पादन में उत्कृष्टता दिखाते हैं।

बीआईटी सिंदरी, जेयूटी रांची और GGSESTC बोकारो के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद में श्री प्रकाश ने भावी उद्यमी इंजीनियरों को प्रेरित किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

कार्यक्रम के अंत में GGSESTC के निदेशक ने JUT रांची के कुलपति प्रो. (डॉ) डीके सिंह को धन्यवाद दिया। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने सत्र के सफल आयोजन पर बधाई दी।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!