City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, बोकारो उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, बोकारो उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

बोकारो। जिले के पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत जेल गेट के सामने कैलाश होटल के पीछे खड़े एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश और सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल की टीम द्वारा की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान UP 32 CZ 9414 नंबर के ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक के पीछे एक गुप्त चैंबर में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 150 पेटियां मिलीं, जिनमें 750ml की 50 पेटियां (600 बोतलें) और 375ml की 100 पेटियां (2400 बोतलें) शामिल हैं। कुल मिलाकर 3000 बोतलें यानी लगभग 1350 लीटर शराब जब्त की गई।

इस मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, महेश दास सहित पूरी टीम शामिल थी।

यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता है, बल्कि प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी का भी प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: https://cityhulchul.com/wp-content/uploads/2026/07/ioVcZJZmd8o.jpg?p=3077

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!